राष्ट्रीय (20/04/2015) 
श्री राम का डीएनए है हिंदुस्तानी खुन में - राज्यपाल,यूपी
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने एक बार फिर अपने मन की बात सबके सामने पेश की। इस बार राज्यपाल राम नाइक ने  एटा में एक प्रोगाम में कहा कि भारत के खुन में श्री राम का डीएनए है। राम नाइक पिछले साल दिसंबर में अयोध्या में राम मंदिर बनाने की वकालत कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने ये उनकी इच्छा है।

इससे पहले भी नाइक ने अयोध्या में एक बयान में कहा था कि भारत के हर नागरिक के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर राम मंदिर कब बनेगा। उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में विचार करे रहे हैं और एनडीए राज के बाकी बचे सालों में ही राम मंदिर मुद्दे का हल सर्वसम्मति से निकाल लिया जाएगा।

Copyright @ 2019.