राष्ट्रीय (20/04/2015) 
बीजेपी के10 करोड़ सदस्य बनने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओ को दी बधाई
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के 10 करोड़  सदस्य बनने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सभी कार्यकर्ता को बधाई व जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उत्साह से भाजपा से जुडऩे का कार्य किया है वह निश्चित ही प्रेरणादाय है  और हमारे लिए यह बड़ा दायित्व है कि अधिक से अधिक जनहित व देशहित के कार्य को आगे बढ़ाएं जिससे जन अकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। आज भारतीय जनता पार्टी ने तय लक्ष्य कार्यकर्ताओं की मेहनत व केन्द्रीय नेतृत्व नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के मार्गदर्शन से पा लिया है।  हमने छत्तीसगढ़ की ओर से केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
भाजपा सदस्यता प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी  ने 10  करोड़ लक्ष्य हासिल करने के लिए अपने सभी सहयोगी सदस्यता प्रभारी व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जितना अधिक समर्थन उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है कि हम जन अपेक्षाओं पर खरा उतरें। 
भाजपा जिला सदस्यता प्रभारी छगन मूंदड़ा व जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने 10 करोड़ लक्ष्य हासिल होने पर सभी कार्यकर्ता को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आह्वान पर नगर सभापति प्रफुल्लविश्वकर्मा अपने साथियों के साथ सायकल रैली निकालकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम पश्चात भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजूनारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, भूपेन्द्र सवन्नी, पवन साय, अशोक पाण्डेय, श्रीचंद सुंदरानी, दिलीप सिंह होरा, डॉ. सलीम राज वर्धमान सुराना, केदारनाथ गुप्ता, प्रभा दुबे, सुभाष तिवारी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जयंती पटेल, गोपी साहू, शिवजलम दुबे, शैलेन्द्री परघनिहा, नीलम सिंह, किशोर महानंद, मुकेश शर्मा, मिर्जा एजाजबेग, योगेन्द्र वर्मा, अंजय शुक्ला, अमरजीत छाबड़ा, संजू नारायण सिंह ठाकुर, भावेश पिथालिया , सनत बैस, सुभाष अग्रवाल, तोरणदास मानिकपुर, शिव भाई, संतोष साहू, चन्द्रेश शाह, महेन्द्र खेडियार, जितेन्द्र धुरंधर, पम्मी चोपड़, श्याम चौवला, दीपक तन्ना,  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Copyright @ 2019.