राष्ट्रीय (22/04/2015) 
लूट की 02 घटनाओ का अनावरण
  ज्ञातव्य हो कि दिनांक 02.03.2015 को धर्म फ्यूल सैन्टर पैट्रोल पम्प के कर्मचारी 1-श्री सुन्दर सिंह पुत्र छीतर सिंह निवासी ग्राम बौखा थाना अहमदगढ बुलन्दशहर व 2-श्री हरिओम शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा निवासी जालसी थाना शिकारपुर बुलन्दशहर पैट्रोल पम्प के रूपये पंजाब नैशनल बैंक सहकारी नगर मे जमा करने जा रहे थे तथा समय करीब 13.30 बजे 03 अज्ञात मोटर साईकिल सवार बदमाशो द्वारा सहकारी नगर के पास कुतुबपुर की पुलिया पर उनकी मोटर साईकिल को ओवरटेक कर रूकवा लिया तथा बदमाशो ने तमंचे से डरा धमकाकर उससे 1,22,300/-रूपये लूटकर फरार हो गये थे। जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-165/2015 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ।

        इसके अलावा उक्त बदमाशो द्वारा दिनांक 18.03.2015 को शाम के समय सीमेन्ट विक्रेता श्री संजय गोयल पुत्र चन्द्रप्रकाश गोयल निवासी निकट गणपति भवन कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर को कस्बा स्याना मे स्थित उसकी दुकान पर उसको तमंचे दिखाकर गल्ले मे रखे 02 लाख 50 हजार रूपये लूटकर फरार हो गये थे। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-97/2015 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ।

        क्राईम ब्रांच (आपराधिक अभिसूचना इकाई) के उ0नि0 श्री रईसुलहक खान व नई मण्डी चैकी प्रभारी श्री रामनिवास मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 22.04.2015 को समय प्रातः 06.00 बजे स्याना रोड जीमत मोड से उक्त दोनो हुई लूट की घटनाओ को अन्जाम देने वाले 04 अभियुक्तो की गिरफतारी करते हुए घटनाओ का अनावरण करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-    गोलू उर्फ मोनू पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम पवसरा थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर।
2-    सोनू उर्फ सोनवीर पुत्र सत्यप्रकाश निवासी उपरोक्त।
3-    विपिन उर्फ पोदीना पुत्र रणवीर सिंह निवासी उपरोक्त।
4-    मोनू पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम मनोहरगढी थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर।

बरामदगी का विवरण-
1.    41 हजार रूपये नकद (सम्बन्धित मु0अ0ंस0-165/2015 धारा 392,411 भादवि थाना कोतवाली देहात)
2.    37 हजार रूपये नकद (सम्बन्धित मु0अ0सं0-97/2015 धारा 392,411 भादवि थाना स्याना)
3.    02 तमंचे 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस। (घटना मे प्रयुक्त)।
4.    02 अवैध छुरी।

           गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ पर उक्त दोनो लूट की घटनाओ का इकबाल किया है। इसके अलावा गिरफ्तार अभियुक्त विपिन उर्फ पोदीना व उसके अन्य साथी नितिन, सोनू आदि द्वारा इससे पूर्व वर्ष-2013 मे थाना औंरगाबाद क्षेत्र मे पैट्रोल पम्प लूट की घटना की थी। जिसके संबंध मे थाना औरंगाबाद पर मु0अ0सं0-94/2013 धारा 392,411 भादवि पंजीकृत है एवं वर्ष-2012 मे थाना कोतवाली देहात क्षेत्र मे सुनार लूट की घटना को अजंाम दिया गया था। जिसके संबंध मे थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-440/2012 धारा 392,411 भादवि पंजीकृत है। जिसमे अभियुक्तो को गिरफतार कर जेल भेजा गया था। उपरोक्त अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है। 

            उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-292/2015 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड) बनाम गोलू आदि 04 नफर, मु0अ0सं0-293/2015 धारा 25 शस्त्र अधिनियम बनाम विपिन उर्फ पोदीना, मु0अ0सं0-294/2015 धारा 25 शस्त्र अधिनियम बनाम मोनू, मु0अ0सं0-295/2015 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम गोलू व मु0अ0सं0-296/2015 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम सोनू पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

इण्डिका कार मे लदी हुई 16 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 01 शराब तस्कर गिरफ्तार

        दिनांक 21.04.2015 को समय 17.00 बजे रि0 चैकी जंक्शन थाना खुर्जा नगर पर नियुक्त उ0नि0 श्री गन्धर्व सिंह द्वारा रामगढी तिराहे से वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक इण्डिका कार मे रखकर 16 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1.    मनोज पुत्र मुकन्दी निवासी रामगढी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।

बरामदगीः- (कुल 16 पेटी हरियाणा मार्का शराब)
1.    एक इण्डिका कार नं0-डी0एल0-4सीयू-0239। 
2.    09 पेटी वेस्टो व्हिस्की जिसमे (428 पव्वे)।
3.    03 पेटी मस्ताना जिसमे (150 पव्वे)।
4.    04 पेटी देशी शराब जिसमे (200 पव्वे)।

    उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0-500/2015 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Copyright @ 2019.