राष्ट्रीय (03/05/2015) 
कांग्रेस ने सदस्यता अभियान में लगायी ताकत
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर निगम/नगर पालिका परिशद/नगर पंचायत के महापौर, सभापति, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदो की बैठकें बुलायी
रायपुर । वरिष्ठ नेताओं के दौरे से उत्साहित होकर कांग्रेस ने सदस्यता अभियान में ताकत लगाने का फैसला लिया है। कांग्रेस ने नगरीय निकाय और पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को भी जोड़कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के सदस्यता अभियान से जोड़कर बड़े लक्ष्य की ओर काम करने का फैसला लिया है। 04 मई 2015, सोमवार को दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस भवन, रायपुर में पद्रेश के समस्त नगर निगम, नगर पालिका परिशद, नगर पंचायत के महापौर, सभापति, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्शदों की बैठक रखी गयी है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के सदस्य शमशेर सिंह दुल्लो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेताप्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन और महामंत्री एवं कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी भी उपस्थित रहेंगे तथा दोपहर 3ः00 बजे प्रदेश के समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की बैठक रखी गयी है। 
Copyright @ 2019.