राष्ट्रीय (05/05/2015) 
बीजेपी छत्तीसगढ़ ने की महासम्पर्क अभियान की शुरुआत
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंच कर महासम्पर्क अभियान की शुरूवात की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने डॉ. रमन सिंह को पार्टी का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया व महासम्पर्क अभियान के लिए जारी नए टोल फ्री नम्बर पर मुख्यमंत्री से मिस्डकॉल करवा कर उनकी प्रारंम्भिक सदस्यता की पुष्टी की। महासम्पर्क अभियान कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, भाजपाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह, प्रदेश भाजपा महामंत्री द्वय शिवरतन शर्मा व भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, आईटी सेल संयोजक दीपक म्हस्के एवं सह-मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने उपस्थित थे।
भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने महासम्पर्क अभियान में कहा कि हमारे कार्यकर्ता उन सभी सदस्यों के  घर जाऐंगे जिन्होंने मोबाइल से मिस्डकॉल कर भाजपा पार्टी की सदस्यता ली है, वे उनका सम्मान करेंगे, भाजपा के संसदीय इतिहास की  जानकारी देगें व एक पेज का फार्म भरवाएंगे। उन्होंने कहा कि 1 मई को देश में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से महासम्पर्क अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अमित शाह ने सम्पर्क कर उनका सम्मान किया उनकी सदस्यता की पुष्टी की और साहित्य उपलब्ध कराया तथा इस प्रकार पूरे देश में भाजपा ने महासम्पर्क अभियान की शुरूवात की है।
कौशिक ने कहा कि यह अभियान मई, जून, और जुलाई माह तक चलेगा जिसमें सभी सदस्यों के घर जाकर उनका सम्मान व साहित्य प्रदान करने के साथ एक प्रोफार्मा भी भरवांऐगे जिससे सदस्य के विषय में सम्पूर्ण जानकारी के साथ उस सदस्य से सरकार और पार्टी के  विषय में सुझाव भी मांगे जाऐंगे जो भविष्य में संगठन और सत्ता के लिए हितकारी होगा। भारतीय जनता पार्टी लोक तंन्त्र से संस्थानों को मजबूत करने में विश्वास करती है और हमारी मजबूती का आधार हमारे सदस्य हमारे कार्यकर्ता है। नए सदस्य हमारे संगठन तन्त्र को मजबूत करेंगे और इनसे हमारा सत्त जुड़ाव बना रहेगा, इस उदेश्य के साथ हम अपने सदस्यों से मिलेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महासम्पर्क अभियान कार्यक्रम में कहा कि आज मुझसे सम्पर्क कर अभियान की प्रतिकात्मक शुरूआत हुई है, जनसंघ के समय से सदस्यता को लेक र उत्साह रहता था और आज भी उतना ही उत्साह है कि हम उस राजनीतिक दल के सदस्य बने है जिसके सबसे अधिक सांसद चुनकर आये है, देश में सबसे अधिक जनप्रतिनिधी भारतीय जनता पार्टी से चुनकर आये और हम उस राजनीतिक दल के भी सदस्य है जो विश्व में सबसे अधिक सदस्य संख्या वाला दल है। सशक्त भारत के निमार्ण की कल्पना की लम्बी यात्रा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल विहारी बाजपेयी और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सबसे सबल देश के रूप में भारत को विकसित करने की परिकल्पना को आगे बढ़ा रहे है। मेरा सुझाव है कि जो नये सदस्य बने है वो फोल्डर का अध्ययन करें जिसका अध्ययन करने से नये सदस्यों  को समझने मे आसानी होगी कि हम जिम्मेंदार दल के सदस्य है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मै भी महासम्पर्क अभियान में नये सदस्यो से सम्पर्क करने जाऊगा।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने कहा की 10 करोड़ 43 लाख लोंगो ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता मिस्डकॉल या ऑन-लाईन के माध्यम से ग्रहण की है यह एक तकनीकि प्रक्रिया थी जिसके माध्यम से लोंगो ने भाजपा के प्रति अपना रूझान दर्शाया लेकिन अब 1 मई से 31 जुलाई तक महासम्पर्क अभियान मेें हम 10 करोड़  से अधिक लोगों से सम्पर्क करेंगे यह भाजपा संगठन की सदस्यता के लिए परम्परागत प्रक्रिया है। आज हम मुख्यमंत्री जी से सम्पर्क कर छत्तीसगढ़ मे इस अभियान की शुरूवात कर रहे है उन्हें फोल्डर दिया गया हमारे फोल्डर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पत्र के साथ आप किस प्रकार प्रधानमंत्री से, मुख्यमंत्री से उनके फेसबुक पर, ट्वीटर अकॉउन्ट पर आने सुझाव दे सकते, सीधे आप हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी कोई संगठनात्मक सुझाव देना चाहे तो भी दे सकते है। इस विषय में जानकारी दी गई है।
सरोज पाण्डेय ने कहा कि महासम्पर्क अभियान के बाद 15 लाख चुने हुए भाजपा सदस्यों को प्रशिक्षण देने का कार्य आरम्भ होगा जिसके माध्यम से उन्हें अपनी विचार धारा से जोडऩे का कार्य होगा यह भी अपने आप में एक अनुठा कार्यक्रम होगा। महासम्पर्क अभियान भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है और हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाऐं।
Copyright @ 2019.