राष्ट्रीय (06/05/2015) 
महासम्पर्क अभियान को गति देने सरोज पाण्डेय ने ली बैठक
रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं महासम्पर्क अभियान सदस्य सरोज पाण्डेय ने 6 मई दोपहर 12 बजे नए भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महासम्पर्क अभियान को लेकर महासम्पर्क अभियान समिति, साहित्य निर्माण समिति व डीजिटल टोली की बैठक ली। उन्होंने महासंम्पर्क अभियान को गति देने के लिए सुझाव देते हुए इस बात पर बल दिया कि हमें ऑनलाईन सदस्यता अभियान के अन्र्तगत बने सदस्यों से प्रत्यक्ष सम्पर्क कर उन्हें भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराते हुए भाजपा के इतिहास और क्रियाकलाप से सम्बधित साहित्य भी प्रदान करना है। इस बैठक में प्रदेश के मंत्री अजय चन्द्राकर,राजेश मूणत, प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह,भाजपा महामंत्री, विधायक एवं महासम्पर्क अभियान समिति के  प्रदेश प्रमुख शिवरतन शर्मा, सह प्रमुख सुभाऊ कश्यप, कृष्णमूर्ती बांधी, चन्नी वर्मा, सहित्य निर्माण वितरण समिति से सुभाष राव, छगन लाल मूंदड़ा, आशीष अग्रवाल,आईटी सेल तथा डीजिटल टोली से दीपक म्हस्के, सोमेश पाण्डेय और अभिजीत पाण्डेय ने भाग लिया। 
Copyright @ 2019.