राष्ट्रीय (10/05/2015) 
फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में तिरंगे के अपमान पर मल्लिका शेरावत को नोटिस

जबलपुर । जिला अदालत जबलपुर ने विवादास्पद फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में तिरंगे के अपमान को लेकर दायर परिवाद पर निर्माता निर्देशक केसी बोकाड़िया, अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, आशुतोष राणा, ओम पुरी और ललित मोदी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिवक्ता अमित सिंह ने परिवाद दायर कर बताया कि फिल्म में मल्लिका ने अश्लील तरीके से तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटा है।

इससे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान हुआ है। परिवादी ने मांग की कि सभी अनावेदकों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 2003 और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।

Copyright @ 2019.