राष्ट्रीय (11/05/2015) 
राज्यपाल से मिला माइक्रोसाफ्ट इंडिया के अधिकारियों का दल
जयपुर । राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह से सोमवार को यहां राज भवन में माइक्रोसाॅफ्ट इण्डिया के अधिकारियों के एक दल ने मुलाकात की। राज्यपाल सिंह का राज्य में डिजिटल इण्डिया के तहत कौशल विकास कार्यक्रम की पहल को राज्य सरकार को अग्रेषित करने के लिए दल ने आभार व्यक्त किया। माइक्रोसाॅफ्ट इण्डिया के राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी प्रशांत शुक्ला, एकेडेमिक इनिसियेटिव के हैड वैंकेटश सर्वसिद्वि व आदित्य मोहन राज्यपाल से मिले। राज्यपाल सिंह ने माइक्रोसाॅफ्ट के कौशल विकास कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण देखा व उसकी विस्तार से जानकारी ली।
Copyright @ 2019.