राष्ट्रीय (17/05/2015) 
तांत्रिक डबल मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा
11 मई को मौ0 हारून पुत्र मुराद अली निवासी नूरगार्डन कालौनी फतेहउल्लाह रोड थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ ने थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर पर सूचना दी थी कि उसके भाई चांद मौहम्मद व भाभी शमां की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। जिसके सम्बन्ध मे थाना औंरगाबाद पर मु0अ0सं0-100/2015 धारा 302 भादवि बनाम बाईस्तवा अभियुक्त मृतक चांद मौहम्मद की पत्नी सितारा (पहली पत्नी) व मृतक चांद मौहम्मद का पुत्र शाहजहां के विरूद्ध पंजीकृत हुआ।  इस जघन्य हत्याकांड के अनावरण हेतु थाना औरंगाबाद पुलिस ने अथक् परिश्रम करते हुए सलिंप्त बाईस्तवा अभियुक्तगणो को गिरफतार करते हुए उनसे घटना के बारे मे पूछताछ की गयी। विस्तृत पूछताछ के बाद पाया गया कि उक्त सितारा आदि का मृतक चांद मौहम्मद के मर्डर मे कोई हाथ नही है। सितारा ने ही पूछताछ के दौरान फरजन्द अली नामक व्यक्ति का नाम लिया तथा उसे हत्या करने का शक जाहिर किया और औंरगाबाद पुलिस द्वारा 16.05.2015 को समय करीब 22.50 बजे जहांगीराबाद चैराहा से उक्त फरजन्द अली को गिरफतार किया गया। 
अभियुक्त फरजन्द अली ने पूछताछ पर जुर्म का इकबाल कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपने साथ घटना मे सलिंप्त अन्य साथी 1-कमरूदीन पुत्र स्व0 अली हसन नि0 328 गली नं0-5 नया मुस्तफाबाद निकट राजीवगांधी नगर थाना गोकुलपुरी दिल्ली-94, 2-हाजी सिराज अहमद पुत्र स्व0 मुमताज अहमद निवासी म0नं0-282 डी-2 नेहरू विहार दिल्ली-94, 3-इसरार अहमद पुत्र कमरूदीन अंसारी निवासी म0नं0-268 डी-2 नेहरू विहार दिल्ली-94 के नाम बताये। थाना औरंगाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 17.05.2015 को समय करीब प्रातः 04.00 बजे अभियुक्त कमरूदीन व हाजी सिराज अहमद को उनके घरो से गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त इसरार मौक से फरार हो गया है। अभियुक्त हाजी सिराज अहमद की निशादेही से घटना मे प्रयुक्त पिस्टल कस्बा औरंगाबाद मण्डी के पास से बरामद कर ली गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
   फरजन्द अली पुत्र आबिद नि0 सी64/1, मुवानगर कत्तल मार्केट निकट संजय चैक करावल नगर रोड, दिल्ली-94।
    कमरूदीन पुत्र स्व0 अलीहसन नि0 328 गली नं.-5 नया मुस्तफाबाद निकट राजीवगांधी नगर थाना गोकुलपुरी दिल्ली-94।
    हाजी सिराज अहमद पुत्र स्व0 मुमताज अहमद निवासी म0नं0-282 डी-2 नेहरू विहार दिल्ली-94।
फरार अभियुक्तः-
  इसरार अहमद पुत्र कमरूदीन अंसारी निवासी म0नं0-268 डी-2 नेहरू विहार दिल्ली-94।
बरामदगीः-
  1 पिस्टल 32 बोर (घटना मे प्रयुक्त)
   उक्त घटना केे सम्बन्ध में उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि मृतक चांद मौहम्मद तांत्रिक का कार्य करता था तथा करीब 5-6 वर्ष पूर्व अभियुक्त फरजन्द अली के मकान दिल्ली मे अपनी पहली पत्नी सितारा के साथ किराये पर रहता था। मृतक चांद मौहम्मद का उसकी पत्नी सितारा से विवाद हो गया था जिसे छोडकर उसने शमां के साथ निकाह कर लिया था तथा जनपद बुलन्दशहर के कस्बा औरंगाबाद मे आकर रहने लगा था। अभियुक्त फरजन्द अली के भाई अजहर की तबीयत खराब हो गयी थी जिसका ईलाज मृतक चांद मौहम्मद तंात्रिक विद्या से कर रहा था तथा वह ईलाज के लिए अभियुक्त फरजन्द अली से करीब 8-9 लाख रूपये ले चुका था तथा कभी वह अजहर को ठीक कर देता था कभी फिर से बीमार कर देता था। मृतक चांद मौहम्मद अभियुक्त फरजन्द अली से उसके भाई को ठीक करने के लिए उसके मकान का आधा हिस्सा मांग रहा था वरना सभी को तांत्रिक विद्या से अजहर के जैसे बीमार कर देगा। अभियुक्त फरजन्द अली ने अपने परिवार व खुद को बचाने के लिए अभियुक्त कमरूदीन, हाजी सिराज अहमद व इसरार को चांद मौहम्मद की हत्या करने के लिए फिरौती के साढे पांच लाख रूपये अपनी बहन का मकान बेचकर दिये थे।10.05.2015 को समय करीब 12.00 बजे मृतक चांद के घर मे घुसकर उसके व उसकी पत्नी के हाथ व मुंह बांधकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभियुक्त फरजन्द अली ने यह भी बताया कि करीब 02 वर्ष पूर्व उसकी साली आलो को बच्चा नही होता था जिसका ईलाज मृतक चांद मौहम्मद तांत्रिक विद्या से करने के लिए उसके घर बिजनौर (महमद) गया था तथा उसके साथ बलात्कार किया था। जिसका बदला वह लेना चाहता था। उपरोक्त अभियुक्तो मे से तीन अभियुक्तो को गिरफतार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। शेष अभियुक्त इसरार की गिरफतारी के प्रयास तेजी से जारी है। 

Copyright @ 2019.