राष्ट्रीय (17/05/2015)
चार शराब तस्कर पुलिस गिरफ्त में
शनिवार को समय शाम करीब 15.20 बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस भूड चैराहे पर सदिंग्ध वाहन/व्यक्तियो की चैकिंग कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सिकन्द्राबाद की तरफ से एक आयशर कैन्टर तिरपाल से ढका हुआ, जिसमे हरियाणा राज्य की शराब भरी है, को लेकर आ रही है। इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा भूड चैराहे पर सघनता से चैकिंग करने लगी। दौराने चैकिंग सिकन्द्राबाद की तरफ से उक्त कैन्टर आता दिखाई दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त कैन्टर को बेरियर लगाकर रोक लिया तथा घेरकर 04 अभियुक्तगणो को मय कैन्टर 415 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तगणो ने उक्त कैन्टर पर सामने की ओर नं0 यू0पी0-14एटी-3600 व पीछे की ओर नं0 एच0आर0-63ए-2214 व साईड मे नं0 एच0आर0-63ए-2214 नम्बर प्लेटे लगा रखी थी तथा कैन्टर मे पीछे की ओर अण्डे की खाली कैरेट लगा रखी लगा रखी थी। जिसके पीछे शराब छुपा रखी थी। गिरफ्तार अभियुक्तगणः- 1- रघुवीर पुत्र बटोही निवासी ग्राम परसोनी थाना बिसपी जिला मधुबनी (बिहार)। हाल पता-कुलदीप नगर थाना कावडी जिला पानीपत, (हरियाणा)। (चालक) 2- संजीव सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी हासमपुर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर। 3- राकेश उर्फ कालू पुत्र भगवानदास निवासी शान्तिनगर म0नं0-246, थाना माडलटाउन जिला पानीपत, (हरियाणा)। 4- सुबोध शाह पुत्र तिलकशाह निवासी खिरमा थाना विसपी जिला मधुबनी (बिहार)। हाल पता-कुलदीप नगर थाना कावडी जिला पानीपत, (हरियाणा) बरामदगी का विवरण- (कुल 415 पेटी) 1. 01 कैन्टर नं0 यू0पी0-14एटी-3600 (असली नं0 एच0आर0-63ए-2214)। 2. 33 पेटी इम्पीरियल ब्लू, अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का। 3. 100 पेटी पार्टी स्पेशल, अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का। 4. 70 पेटी मैक डबल नं0-1 अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का। 5. 07 पेटी राॅयल चैलंेज, अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का। 6. 205 एनबी वेस्टो, अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का। गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि हम हरियाणा से सस्ते दामो मे हरियाणा मे बनी शराब खरीदकर मंहगे दामो मे उत्तर प्रदेश राज्य मे बेचते है। अभियुक्तो ने बताया कि हमारा गैंग लीडर राकेश उर्फ कालू है तथा राकेश ही हमे वाहन व शराब उपलब्ध कराता है। अभियुक्तगण द्वारा जनता के स्वास्थ्य के साथ धोखाधडी कर उत्तर प्रदेश में हरियाणा राज्य की निर्मित शराब की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जित करना। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मेें थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-358/2015 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 420 भादवि एवं 2/3 गैंगस्टर अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। |
Copyright @ 2019.