राष्ट्रीय (20/05/2015) 
व्यापारी कल्याण आयोग का गठन हो- राजीव जैन
चण्डीगढ़,   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को पत्र लिख कर मांग की है कि व्यापारियों की समास्याओं के समाधान एवं कल्याण के लिए केरल, उत्तरप्रदेश, हिमाचल एवं उत्तराखंड की तर्ज पर व्यापारी कल्याण आयोग का गठन किया जाये। 

    मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में राजीव जैन ने कहा कि है कि प्रदेश में विभिन्न ट्रेड के व्यापारियों की काफी समस्याएं है जिनका समाधान करवाने के लिए व्यापारियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है इसलिए समस्याओं का समाधान लम्बे समय से लटका पड़ा है। उन्होंने कहा कि आयोग का गठन होने के बाद व्यापारियों को समस्याएं रखने के लिए एक केन्द्र उपलब्ध हो जायेगा। 

    भाजपा नेता ने लिखा है कि आयोग के तहत कल्याण कोष भी स्थापित होना चाहिए जिसके माध्यम से आगजनी, हिंसा या फिर प्राकृतिक आपदा की दशा में छोटे व्यापारी को निश्चित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा सके क्योंकि छोटे दुकानदार अपने व्यापार का बीमा न करवाते है। उन्होंने पत्र में सुझाव दिया हे कि कोष के लिए व्यापारियों द्वारा दिये जाने वाले टैक्स का एक निश्चित प्रतिशत कोष में ट्रांसफर किया जाये तथा कोष मे बड़े औद्योगिक घरानों को सी0एस0आर0 फंड के माध्यम से सहयोग लिया जाये। 

    राजीव जैन ने लिखा है कि आयोग के माध्यम से व्यापारियों का बीमा निगमों से करार करके 5 से 10 लाख तक की राशि का मुख्यमंत्री सुरक्षा बीमा भी करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि कई व्यापारी ने सारी उम्र सरकार को टैक्स देते है परन्तु जीवन में अंतिम दौर में उनका व्यापार ठप्प हो जाता हैं। ऐसे व्यापारियों के लिए पैंशन योजना भी शुरू की जानी चाहिए। 

Copyright @ 2019.