राष्ट्रीय (21/05/2015) 
भाजपा कार्यालय में हुआ डिजिटल टोली के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

रायपुर:  प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर में प्रदेश डिजिटल टोली का प्रशिक्षण वर्ग टीम प्रमुख दीपक म्हस्के के द्वारा आयोजित किया गया। प्रदेश के सभी 29 जिलो से डिजिटल टोली के सदस्य उपस्थित रहे। वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने अपने उदबोधन में प्रदेश के आईटी सेल की प्रशंसा करते हुए बताया की छत्तीसगढ़ की टीम को देश की सर्वश्रेष्ठ टीम बताया। उन्होंने बताया की आने वाला समय डिजिटल टीम का होगा। पार्टी की सफलता में इस टीम का महत्वपूर्ण योगदान है। कौशिक जी ने टोली के सदस्यों में जोश भरते हुए बताया भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी सर्वाधिक सदस्य साढ़े 10 करोड़सर्वाधिक 282 सांसद,सबसे ज्यादा विधायक 1071 है। इसका हमे गर्व है। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शिवरतन शर्मा जी ने बताया 1996 में जब प्रमोद महाजन ने पहली बार आईटी मोबाईल और सोशल मिडिया की वकालत करते हुए बताया था की आने वाला समय इन्ही संचार साधनों का होगा। आज वही हो भी रहा है। संगठन मंत्री रामप्रताप ने सभी टोली सदस्यों को उनके कार्य और महत्व पर प्रकाश डाला। सभी जिलो से आये संयोजको और सह संयोजको को उनके दायित्वों के बारे में बताया। उन्होंने बताया आगामी 30 मई तक जिलो में डिजिटल टोली के कार्यालय तैय्यार किये जावे जिसे प्रदेश की टीम निरिक्षण करेगी। सब को मिलकर अच्छा काम करना है। छत्तीसगढ़ का काम अभी तक अच्छा रहा है आगे भी रहेगा । सारा दारोमदार हमारी डिजिटल टोली पर है।
म्हस्के ने बताया प्रदेश में लगभग 40 लाख सदस्य बने है जिनसे महासम्पर्क अभियान में पार्टी की संपर्क टोली मिलेगी उनको पार्टी का साहित्य देगी और सम्पूर्ण जानकारी का फार्म भरवायेगी। सभी जिला मंडल बूथ ग्राम से प्राप्त सभी फार्म जिले की डिजिटल टोली कंप्यूटीकृत करेगी सभी जिला संयोजको ने उत्साहपूर्वक अभियान को सफल बनाने कमर कस ली है |
प्रदेश आईटी सेल और महासम्पर्क अभियान की डिजिटल टोली के प्रमुख दीपक म्हस्के ने सभी जिला संयोजको और सह संयोजको को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया सभी जिलो में डिजिटल टोली अपना कार्यालय खोलेगी और से कम्प्यूटर लगा कर स्थानीय डेटा एंट्री आप्रेटरों की मदद से महा संपर्क अभियान में सभी सक्रीय सदस्यों द्वारा नए सदस्यों से मिलकर भरे गए सभी फार्मो का डिजिटलीकरण किया जावेगा। म्हस्के ने सभी संयोजको को बताया की सदस्यता और महासम्पर्क अभियान की पूर्ण सफलता के लिए डिजिटल टोली और आई टी सेल का महत्वपूर्ण योगदान है और सभी टोली सदस्य मिलकर इस कार्य को समय पर पूर्ण करेंगे।

Copyright @ 2019.