राष्ट्रीय (22/05/2015) 
मुख्यमंत्री ने की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 25वें शहीदी दिवस के अवसर पर छोटा शिमला के सद्भावना चैक स्थित राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी युवा एवं नवीन सोच वाले एक करिश्माई नेता थे। देश में कम्प्यूटर क्रांति लाने और पंचायती राज प्रणाली में त्रिस्तरीय व्यवस्था शामिल करने में गांधी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।
आज का दिन देश में आतंकवाद निरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र लोगों को 'सद्भावना शपथ' दिलाई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जी.एस. बाली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा, हि.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक अनिरूद्ध सिंह और मोहन लाल बराक्टा, नगर निगम शिमला के महापौर संजय चैहान, उप महापौर टिकेंद्र पंवर, हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन, हि.प्र. वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, नगर निगम पार्षद, शिमला के पूर्व महापौर सोहन लाल, उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा, नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय सहित अन्य लोगों ने भी गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Copyright @ 2019.