राष्ट्रीय (22/05/2015) 
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 10वीं के बेहतर नतीजों पर शिक्षा विभाग को दी बधाई
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के नतीजों में उत्तीर्ण प्रतिशतता में सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने शिक्षा विभाग, स्कूल प्रमुखों, अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इसके लिए बधाई दी है। वर्ष 2013-14 में जहां नतीजे 57.19 प्रतिशत थे, वहीं इस वर्ष लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह 65.26 प्रतिशत रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने तथा उनके सीखने के स्तर में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षा विभाग से परीक्षा परिणामों में और अधिक सुधार के लिए त्वरित एवं ठोस कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि विभाग को यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि सभी बच्चे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने योग्य बनें।
Copyright @ 2019.