राष्ट्रीय (23/05/2015) 
मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान
हिमाचल प्रदेश। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शक्रवार को उपायुक्त सोलन मदन चैहान ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये दो लाख रूपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिये सोलन जिला प्रशासन के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
वीरभद्र सिंह ने लोगों से आगे आकर उदारता से मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह धनराशि गरीब एवं जरूरतमन्द लोगों की सहायता में मददगार होती है।

Copyright @ 2019.