राष्ट्रीय (28/05/2015) 
डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्षगांठ आयोजन समिति का गठन
रायपुर । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के 125वीं जयंती वर्शगांठ समारोह को दिनांक 14 अप्रैल 2015 से 14 अप्रैल 2016 तक हर्षो-उल्लास एवं उत्साह के साथ वर्षभर मनाने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अध्यक्षता में आयोजन समिति बनी है, जो इस 125वीं जयंती वर्षगांठ के विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया जाना है। 
तत्संबंध में प्रदेश स्तर पर बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर 125वीं जयंती समारोह के सफल आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रदेश स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया है। 
इस समिति का जिला कांग्रेस कमेटियों से संपर्क एवं समन्वय स्थापित करते हुए डाॅ. भीमराव अंबेडकर से जुड़ी विभिन्न घटनाओं व पहलुओं के अनुरूप कार्यक्रम प्रस्तावित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराने के लिये कहा गया है। प्रदेश स्तरीय आयोजन समिति में अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष शोभाराम बघेल, धमतरी विधायक गुरूमुख सिंह होरा, दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल, डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेडि़या, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेश तिवारी, दंतेवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष दीपक कर्मा, वरिष्ठ नेता हसन खान, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यसमिति सदस्य धनेश पाटिला, सारंगढ़ पूर्व विधायक पद्मा मनहर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तुलसी साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कल्पना पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रवि भारद्वाज, पूर्व महापौर जेठूराम मनहर, प्रदेश प्रतिनिधि विवेक वासनिक, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिषोर हरवंष, प्रदेष कांग्रेस कमेटी कार्यसमिति सदस्य दुर्गा बघेल, रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी, बलौदाबाजार जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा धृतलहरे, बागबाहरा नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बघेल, बिलासपुर इंका नेता नरेन्द्र रामटेके, रायपुर जिला पंचायत सदस्य पीयूस कोसरे शामिल है। 
Copyright @ 2019.