राष्ट्रीय (29/05/2015) 
रुद्रपुर में आयोजित सचल पुस्तक प्रदर्शनी
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बड़े पाठक वर्ग तक पुस्तकें पहुँचाने के लिए देशभर में मोबाइल वैन के माध्यम से सचल पुस्तक प्रदर्शनी की योजना संचालित की जाती है। इसी योजना के अंर्तगत न्यास द्वारा 28 मई, 2015 को रुद्रपुर, उत्तराखंड में सचल पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 
इस अवसर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के अध्यक्ष, बल्देव भाई शर्मा ने बताया कि न्यास का उद्देश्य देशभर में उच्च स्तर का साहित्य नागरिकों तक उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि न्यास द्वारा देश के प्रत्येक राज्य में इस प्रकार की सचल पुस्तक प्रदर्शनियाँ आयोजित की जा रही हैं। 
इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ यहाँ के जिलाधिकारी, डाॅ. पंकज कुमार पांडेय द्वारा किया गया। प्रदर्शनी की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि इस सचल पुस्तक प्रदर्शनी वाहन में हर उम्र के व्यक्तियों के लिए मनोरजंक व ज्ञानवर्धक पुस्तकंे शामिल हैं। मुझे आशा है कि इस 
प्रदर्शनी में सम्मिलित पुस्तकें बच्चों से लेकर सभी उम्र के पाठकों के लिए उपयोगी साबित हांेगी। उन्होंने जनपदवासियों से आग्रह किया कि वे इस प्रदर्शनी में आएँ और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अवलोकन कर उन्हें खरीदें।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा ज्ञान के प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के विकास हेतु यहाँ पुस्तक परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। न्यास द्वारा लगभग 31 भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण श्रेष्ठ साहित्य प्रकाशित किया जाता है, जिसमें विज्ञान, पर्यावरण, भूगोल, इतिहास, आध्यात्मिक व बाल साहित्य से संबंधित 
पुस्तकें शामिल हंै।
इस अवसर प्रशिक्षु, पीसीएस, युक्ता मिश्रा व सीमा विश्वकर्मा तथा मुख्य कृषि अधिकारी,पीके सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.