राष्ट्रीय (03/06/2015) 
दबंग पर पुलिस मेहरवान ,पीड़िता परेशान
फतेहपुर के खखरेरू थाने के उमरा गांव में दबंगों ने एक महिला की जमीन कब्जा कर लिया और जब उसके भाई ने विरोध किया तो उसे गोली मार दिया। इतना ही नहीं पुलिसिया खेल ने उल्टा पीड़ित महिला को ही मुल्जिम बनाने पर आमादा है और पीड़िता के वजाय दबंग पर मेहरवान है  अब यह महिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा रही है।
जी हां एक विकलांग महिला राजकन्या जो अपनी भतीजी शिक्षा के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने गई और न्याय की गुहार लगा रही है। इस महिला राजकन्या ने शादी नहीं की इसलिए इसके पिता ने इसके नाम कुछ जमीन लिख दी थी गांव के ही कुछ दबंगो ने इस महिला की जमीन हड़प ली और जबरन उस पर अपना कब्जा करके उस पर निर्माण शुरू करा दिया जब इस महिला का साथ इसके भाई ने देना चाहा तो उसे दबंग ने पैर में गोली मार दी जिससे उसका पैर काट दिया गया और अब वो कानपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है खुद विकलांग राजकन्या दर दर इसलिए भटक रही है क्योंकि पुलिस उल्टा उसे ही मुल्जिम बनाने पर अमादा है। घटना के बारे में राजकन्या ने बताया कि उसकी जमीन पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर लिया है और पुलिस भी उन्हीं का साथ दे रही है। वहीं उसकी भतीजी शिक्षा की मानें तो उसका कहना है कि पुलिस को दबंगों की तरफ से पैसा मिल जाता है और पुलिस हम लोगों को मुल्जिम बनाने की बात कर परेशान कर रही हेै इस पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा न्याय मिलेगा, अब देखने वाली बात यह होगी कि उसे कब तक न्याय मिल पाता है।
Copyright @ 2019.