राष्ट्रीय (04/06/2015) 
अध्यक्ष जगनायक सिंह के भतीजे के तिलक समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव
फतेहपुर के खागा तहसील के जिहरवा गांव में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक वीरअभिमन्यु सिंह के पुत्र एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह के भतीजे विपिन सिंह यादव के तिलक समारोह में शिरकत करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि किशुनपुर दांदू मार्ग पर यमुना पुल का निर्माण शीघ्र होगा। उन्होने मोरम खनन के लिए बनाया गया अवैध पुल के बारे चर्चा करते हुए कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। वहीं उत्तर प्रदेश में हो रही समूह 'ग' की परीक्षा में पूरी पारदर्शिता की बात कही। उन्होने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो विदेश यात्रा कर रहें है ये भी देश के विकास के लिए अच्छी बात है। इस दौरान जिहरवा गांव में अखिलेश यादव के साथ प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी पहुंचे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जहानाबाद विधायक मदनगोपाल वर्मा, पूर्व सांसद राकेश सचान, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम,सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिहं सहित तमाम लोगों ने शिरकत किया। साथ खागा की भाजपा विधायक कृष्णा पासवान भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची और यमुना पुल की पैरवी किया।
Copyright @ 2019.