राष्ट्रीय (04/06/2015) 
नान घोटाला गरीब जनता के हक पर सीधे-सीधे डकैती
बड़े घोटाले में आधी-अधूरी कार्यवाही: भाजपा सरकार की नीयत में खोट

रायपुर। नान घोटाले में 25 लोगो से पैसे की जप्ती की गयी थी जिनमें से मात्र 17 लोगो के खिलाफ चालान प्रस्तुत किये जाने की अनुमति एसीबी द्वारा लिये जाने पर कांग्रेस ने इस बड़े घोटाले में आधी अधूरी कार्यवाही निरूपित किया है। पैसो को जिन रसूखदारों तक पहुंचता उनका पता लगाने और उन पर कार्यवाही की संभावना भी इस कार्यवाही के बाद समाप्त हो गयी है। 8 कर्मचारियों सहित आईएएस आफिसरों को छोड़ने वाली एसीबी इन घोटाले बाजों के राजनैतिक आकाओं पर क्या कार्यवाही कर पायेगी? प्रदेष कांग्रेस के महामंत्री और मीडिया विभाग के अध्यक्ष षैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 12 फरवरी 2015 को नागरिक आपूर्ति निगम में एसीबी द्वारा छापे की कार्यवाही की गयी थी। उस समय एसीबी ने भ्रश्टाचार में जप्त राषि के स्रोतो का पता लगाने और जांच से आयकर विभाग को जोड़ने की बड़ी-बड़ी बातें की थी। नागरिक आपूर्ति निगम नान के घोटाले में भाजपा सरकार के बड़े रसूखदार लोगो का नाम आते ही एसीबी की जांच समिति की दिषा बदल गयी है। मामले को दबाने के लिये एसीबी लीपापोती में लग गयी है। नान घोटाला गरीब जनता के हक पर सीधे-सीधे डकैती है। इसे किसी भी कीमत पर दबाने नहीं दिया जायेगा। दोशियों पर कड़ी कार्यवाही होने तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस ने भाजपा सरकार की इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देने का निर्णय लिया है। घोटाले की तह तक जाकर कांग्रेसजन घोटाले को जनता के सामने लायेंगे। कांग्रेस ने अब जिला स्तर से पीडीएस और धान खरीदी के भ्रश्टाचार को बेनकाब करने का फैसला लिया है। इसलिये कांग्रेस को नागरिक आपूर्ति निगम एवं धान खरीदी उठाव घोटाले की जांच करने के लिये प्रत्येक जिलों में जिला स्तरीय समिति का गठन करना पड़ा है। कांग्रेस के विधायक, विधायक प्रत्याषी, जिला कंाग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई, मोर्चा संगठन के प्रकोश्ठ के पदाधिकारियों की जिलास्तरीय समिति पीडीएस और धान खरीदी के गोदामों तक जायेगी। 
Copyright @ 2019.