राष्ट्रीय (12/06/2015) 
घर में शौचालय न होने पर लड़के ने सगाई तोड़ी

जगदलपुर । ससुराल में शौचालय न होने पर लड़की व वधू पक्ष की ओर से सगाई या शादी तोड़ने की खबर आजकल अखबारों में सुर्खियां बनती आई हैं पर आदिवासी बहुल बस्तर अंचल में आदिवासी युवा ने अपनी सगाई सिर्फ इसलिए तोड़ दी है कि पढ़ी लिखी युवती के लिए ससुराल में शौचालय नहीं है। वहीं सगाई टूटने से लड़की द्वारा समाज में न्याय की मांग की गई है।

ग्राम धुरगुड़ा की शोभावती नाग की सगाई सिड़मुड़ निवासी उमेश बघेल के साथ दोनों परिवार की सहमति से हुई थी। लड़की बारहवीं पास है तथा लड़का कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। दोनों के बीच मोबाइल से नजदीकियां बढ़ गई। लड़का एक दिन लड़की के घर पहुंचा जहां दोनों में घर में शौचालय है या नहीं इस विषय पर चर्चा हुई तथा लड़की द्वारा लड़के को घर में शौचालय बनाने कहा गया।

लड़के ने गांव वापस जाकर कुछ दिनों बाद लड़की शौचालय, गैस चूल्हा, नहाने का कमरा तथा नौकरी वाले से शादी करना चाहती है, यह कहकर विवाह करने से मना कर दिया। सगाई टूटने से लड़की द्वारा समाज में न्याय की मांग की गई है। लड़की का कहना है कि शौचालय न होने पर लड़की पक्ष को सगाई तोड़ना था यहां लड़के ने शौचालय व अन्य बातें कह कर सगाई तोड़ दी है।

Copyright @ 2019.