राष्ट्रीय (15/06/2015) 
आरोपी मोहम्मद अली की जबलपुर जिला अदालत में हुई पेशी
जबलपुर :- प्रतिबंधित संगठन सिमी का प्रदेश खजांची और अहमदाबाद ब्लास्ट के आरोपी मोहम्मद अली को रविवार को जबलपुर की जिला अदालत में लाया गया। अहमदाबाद पुलिस अली को लेकर आई थी। मोहम्मद अली को पुलिस ने 2001 में बेनी सिंह की तलैया से गिरफ्तार किया था। उसके पास से आपत्तिजनक साहित्य और सीडी बरामद हुई थी। पुलिस ने विधि विरुद्ध क्रियाकलाप व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था। बाद में अली को अहमदाबाद ब्लास्ट में आरोपी बनाया गया। सिमी खजांची मोहम्मद अली को गुजरात एटीएस पेशी के लिए जबलपुर लेकर पहंुची लेकिन रविवार होने के कारण उसे पेश नहीं किया जा सका। अब सोमवार को जिला अदालत में उसे पेश किया जाएगा। तब तक के लिए उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में रखा गया है। 
Copyright @ 2019.