राष्ट्रीय (19/06/2015) 
CRPF में भर्ती कराने के नाम पर ऐंठता था लाखों
हरियाणा पुलिस ने गुडगांव में सी.आर.पी.एफ में भर्ती के नाम पर लाखों रूपये ऐठने वाले गिरोह के एक सदस्य बिजेन्द्र शर्मा, जो सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर नकली डीएसपी बना हुआ था, को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज सकील अहमद निवासी गांव रावलकी थाना पुन्हाना जिला मेवात ने थाना सदर गुडगांव में शिकायत दर्ज कराई कि वह राष्ट्र्रीय स्तर का एथलीट है तथा ताउ देवीलाल स्टेडियम में हास्टल में रहता है। वह सुबह शाम पै्रक्टिस करता है।  गत 10 जून को सुबह पै्रक्टिस करते समय सी.आर.पी.एफ की वर्दी पहने तीन स्टार वाला एक व्यक्ति उसके पास आया और कहने लगा कि वह सी.आर.पी.एफ में डीएसपी है और यदि सी.आर.पी.एफ में भर्ती होना है तो मिल लेना। उसने कहा कि भर्ती होना हो तो दो लाख रूपये ले आना। गत 13 जून को दो लाख रूपये व अपने कागजात वह ले आया तथा शाम को वह अपनी पत्नि व एक लडके के साथ आया। उसने रिवाल्वर भी टांग रखा था। दो लाख रूपये व कागजात ले लिए तथा कहा कि वह भर्ती कर लेगा। इसके कई अन्य जानकार लडकंो ने भी बतलाया कि उस व्यक्ति ने किसी से 5 लाख तो किसी से कुछ रकम लेकर भर्ती करने का वादा किया है। तब पता चला कि वह नकली डीएसपी बना हुआ है तथा इसी तरह बेरोजगार युवकों से नौकरी के नाम पर रूपये ऐंठता है। वह अन्य साथियों के साथ आज हाउसिंग बोर्ड कालोनी सैक्टर-4 स्थित उसके घर गए और वहां से एक व्यक्ति को रिवाल्वर सहित पकड़ लिया। इसका नाम बिजेन्द्र शर्मा है तथा इसने अपनी पत्नि व साले संदीप के साथ मिलकर ठगी की है।
उन्होंने बताया कि इस घटना बारे अभियोग अंकित करके बिजेन्द्र शर्मा से पूछताछ की जा रही है। 
Copyright @ 2019.