राष्ट्रीय (21/06/2015) 
जमीनी विवाद में चली गोलियां, दो घायल
फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों मंे आज गोलियां चल गई जिसमें दो लोग घायल हो गये। दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल योगेन्द्र और महेश ने बताया कि काफी दिनों से हमारा जमीन का विवाद चल रहा है आज वह अपनी जमीन की पैमाईश करा रहें थे तभी दूसरे पक्ष के लोग आये ओर ताबड़तो़ड  फायरिंग शुरू कर दिया जिसमें सगे दो भाई गोली लगने से गभीर रूप से घायल हो गए  और हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। बाद में पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस ने उन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं जिला अस्पताल के डाक्टर अनुपम ने बताया कि गोली के छर्रे इन दोनों के हाथ में लगे है इलाज किया जा रहा है। हालत अब खतरे से बाहर है। 
Copyright @ 2019.