राष्ट्रीय (22/06/2015) 
बिना अनुमति चैनल चलाने का आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस ने रेवाडी में बिना अनुमति चैनल चलाने का आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहल्ला मयूर विहार में एक केबल संचालक द्वारा बिना अनुमति के चैनल का प्रसारण करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मयूर विहार निवासी नरेन्द के रूप में हुई है। पुलिस ने केबल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि गत दिवस को शिकायत मिली थी कि रेवाडी के मोहल्ला मयूर विहार में एक केबल संचालक द्वारा स्टार इंडिया के चैनलों का प्रसारण बिना अनुमति के किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केबल संचालक से चैनलों के प्रसारण संबंधी कागजात दिखाने के लिए कहा। परंतु केबल संचालक कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। शहर थाना पुलिस ने मयूर विहार निवासी नरेंद्र के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
Copyright @ 2019.