राष्ट्रीय (25/06/2015) 
युवक ने बुजुर्ग महिला के चेहरे पर किया कांच से हमला
बुजुर्ग महिला ने की थी युवक की मां से युवक की शिकायत

नई दिल्ली। एक युवक की शिकायत उसकी मां से करना एक बुजुर्ग महिला को उस समय भारी पड़ गया। जब बुजुर्ग महिला की इस हरकत से गुस्साए युवक ने उसके चेहरे पर कांच के टूकडे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला बाहरी दिल्ली के कंझावाला इलाके का है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला की पहचान मीर विहार, मदनपुर डबास निवासी वसीरन (65) पत्नी नन्हे खां के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में पीडि़त महिला ने बताया है कि एक युवक उनके घर के बाहर शोर मचा रहा था और गालीयां दे रहा था। जिसकी जानकारी बुजुर्ग महिला की पोती ने उसको दी। बुजुर्ग महिला ने मौके पर पहुंचकर युवक को शोर मचाने से मना किया तो वह उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जिसकी शिकायत बुजुर्ग महिला ने युवक की मां से कर दी। जिसके बाद युवक की माँ ने उसे अपने एक गोदाम में बंद कर दिया। जिससे गुस्साए युवक ने गोदाम की खिडक़ी में लगा कांच तोड़ कर शिकायत करने वाली महिला पर हमला कर दिया और उसके चेहरे पर कांच से वार कर मौके से भाग गया। जिससे वह बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त महिला के बयान पर मीर विहार निवासी शेखू पुत्र सलीम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।   
Copyright @ 2019.