राष्ट्रीय (26/06/2015) 
सिवनी और कुरई तहसील में प्लास्टर आॅफ पेरिस की मूर्तियों का विक्रय प्रतिबंधित
सिवनी। आगामी सितम्बर माह में हिंदुओं का धार्मिक पर्व गणेशोत्सव पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाना है। वर्षों पूर्व स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान लोकमान्य तिलक द्वारा जागरूक नागरिकों को एकजुट करने के लिए आरंभ हुआ यह आयोजन अब पूर्णतः धार्मिक भावना से जुड गे है। आरंभिक दौर में गणेश उत्सव समितिया और घरों में मिट्टी से बने आकर्षक गणेश भगवान स्थापित किये जाते थे, लेकिन समय के बदलने के साथ ही मूर्तिकारों ने मिट्टी की बजाए प्लास्टर आॅफ पेरिस से मूर्तियों का निर्माण आरंभ कर दिया।
ज्ञात रहे कि पीओपी से बनी कोई भी वस्तु पानी में वर्षों तक नहीं घुलती। ऐसे में गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन जब मुख्यालय सिवनी के लखनवाडा घाट सहित बैनगंगा नदी के प्रवाह क्षेत्र वाले इलाकों में किया जाता है तो इसका दुष्परिणाम नदी के जल में प्रदूषण के रूप में सामने आता है। बैनगंगा दी के पुनउद्धार को लेकर सक्रिय संस्था बैनगंगा सेवा अभियान लखनवाडा द्वारा इस गंभीर मामले को जिला कलेक्टर भरत यादव के संज्ञान में लाया गया था, जिसके बाद एसडीएम सिवनी के.सी. परते द्वारा तत्काल प्रभाव से सिवनी और कुरई तहसील में पीओपी से बनी मुर्तिया का निर्माण और विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है।
Copyright @ 2019.