राष्ट्रीय (29/06/2015) 
युवक का सिर कुचल कर हत्या
-- रविवार सुबह नाले मने पड़ा हुआ मिला था शव 
-- मृतक का अपनी पत्नी चल रहा था विवाद

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रणहौला इलाके में एक युवक के सिर में भारी वस्तु से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। रणहौला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शमीम सैफी (28) के रूप में हुई है। मृतक शमीम परिवार के साथ रणहौला स्थित विकास नगर में रहता था। शमीम का लकड़ी का कारखाना था। रविवार सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली की एक युवक रणहौला स्थित गंदे नाले के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों की माने तो सैफी का लगभग ढाई साल से पत्नी से विवाद चल रहा था और वह उतने ही समय से अपने मायके में ही रह रही है। कुछ दिन पहले जब क्राइम अगेंस वूमेन सेल में सुनवाई के लिए सैफी गया था, तब भी उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की थी। वहीं, घटना के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस सैफी के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
Copyright @ 2019.