राष्ट्रीय (29/06/2015) 
सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोडा दम
-- कई महीने बीतने के बाद भी पुलिस नही पकड़ पाई आरोपी को
-- दुर्घटना में युवक के सिर पर आई थी गंभीर चोट, आईसीयू में था भर्ती
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की कार्यशैली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क दुर्घटना के कई महीने बाद भी पुलिस दुर्घटना में जिम्मेदार ड्राइवर को पकड़ने में नाकामयाब रहती है, मामला सीमापुरी इलाके का है एक सड़क दुर्घटना के बुरी तरह घायल युवक पिछले छह महीने से अस्पताल की आईसीयू में भर्ती था, उसने दम तोड़ दिया लेकिन पुलिस के हाथ आरोपी की गिरेबान तक नही पहुंच पाये। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मो. अली (22) के रूप में हुई है वह अपनी पत्नी रेशमा और बेटे रियान (डेढ़ साल ) के साथ ए-443, जवाहर मौहल्ला,पड़पड़गंज में रहता था। पिछली साल की 22 दिसम्बर को वह रात 9 बजे बाइक से अपनी बहन से मिलने सीमापुरी जा रहा था तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन ने सीमापुरी अंडर पास के पास उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने उसे गुरु तेग बहदुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया था जहां पर उसे आईसीयू में रखा गया था। रविवार सुबह करीब 6 बजे मो. अली की मौत हो गई। मृतक के भाई मुस्तफा ने बताया घटना के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराई गयी थी लेकिन उसके बाबजूद भी पुलिस 6 महीने 5 दिन बाद भी हत्यारे ड्राइवर को पकड़ने में नाकामयाब रही है।
Copyright @ 2019.