राष्ट्रीय (04/07/2015) 
अनजान मैसेज से उड़ी मुंबई पुलिस की नींद

मुंबई । रमजान माह के दौरान अफ वाह भरे मैसेज को लेकर मुंबई पुलिस इन दिनों परेशान है और उसकी नींद उड़ गई है। मुंबई के सभी 93 पुलिस स्टेशनों को अलर्ट रहने को कहा गया है। यह मैसेज मुस्लिम समुदाय के लोगों में फैलाया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि रमजान की 15वीं रात कयामत की रात होगी।'

मैसेज के मुताबिक, इस दिन कोई अनहोनी अथवा बड़ी घटना घट सकती है। मैसेज में मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान की 15वीं रात घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि डरने वाली जैसी कोई बात नहीं है। यह एक सामान्य अलर्ट है, खतरे जैसी बात नहीं है। हम रमजान के दिनों में ज्यादा अलर्ट रहते ही हैं। इस तरह का मैसेज न सिर्फ मुंबई में, बल्कि उत्तर भारत के मुस्लिमों के मोबाइल पर फैलाए जाने की खबरें हैं। इसके अलावा इस तरह का एक वीडियो भी सर्कु लेट किया जा रहा है, जिसमें एक मौलाना कयामत की रात की बात करते दिख रहे हैं।

Copyright @ 2019.