राष्ट्रीय (26/07/2015) 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की कवि उदभानू हंस से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार में राज्य कवि उदभानू हंस से लाजपत नगर स्थित उनके निवास पर मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री करीब 25 मिनट उनके आवास पर रूके और उनसे महत्वपूर्ण साहित्यिक एवं काव्य संबंधी शैलियों की जानकारियां ली। मुख्यमंत्री ने राज्य कवि के परिवार से भी मुलाकात की और हंस के जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना की।

गौरतलब है कि राज्य कवि पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उदभानू हंस ने देश व प्रदेश में अपने लेखन और विचारों से लोगों को जगाने का सराहनीय कार्य किया है। हरियाणा की जनता साहित्य एवं काव्य कला में उत्थान में उनके सहयोग के लिए आभारी है।

        उदभानू हंस ने मुख्यमंत्री को स्वयं लिखित देश भक्ति की कविता गाकर भी सुनाई और अपनी लिखित चार पुस्तकों का एक सेट भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उनके द्वारा रचित पुस्तकें उन्होंने पढ़ी भी है और जब भी समय मिलता है तो वे उनकी लेखनी और कविताओं को पढ़ते रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि हंस द्वारा लिखें काव्य संग्रह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव एवं हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता, उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे सहित अधिकारी व नेतागण मौजूद थे।

Copyright @ 2019.