राष्ट्रीय (27/07/2015) 
भारतीय मजदूर संघ यमुनानगर सम्मेलन का हुआ आयोजन
भारतीय मजदूर संघ जिला यमुनानगर का सम्मेलन पंचायत भवन में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल गुर्जर और राज्य परिवहन मंत्री कर्णदेव कांबोज व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास मुख्य रूप से उपस्थित रहें। सम्मेलन में प्रस्ताव पास किया गया कि सभी जगह स्कूल, निजी अस्पताल, उद्योग आदि में न्यूनतम वेतन लागू किया जाए ।
स्पीकर कंवरपाल ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों के हित में है। मजदूरों का हर संभव विकास किया जाएगा। सरकार मजदूरों के साथ है। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना पर प्रकाश डाला यह संघ आरएसएस का हिस्सा रहा है। इसके चलते संघ की जो जायज मांगे है। उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।
भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष रामतीर्थ यादव ने बताया कि सम्मेलन में न्यूनतम वेतन लागू किये जाने और हरियाणा रोडवेज में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा भर्ती किए गए चालकों व परिचालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का किये जाने का प्रस्ताव पास किया गया।
Copyright @ 2019.