राष्ट्रीय (28/07/2015) 
हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल ने डॉ.अब्दुल कलाम के निधन पर शोक जताया

हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डा० ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमने जो उपलब्धियां हासिल कीं उनके लिए देश को सदा गर्व रहेगा।

प्रो० सोलंकी ने कहा है कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के निधन से देश ने एक ऐसे महान वैज्ञानिक और भारत को 21वीं सदी की महाशक्ति बनाने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने वाले दार्शनिक को खो दिया है जिसकी क्षतिपूर्ति असंभव है।

प्रो० सोलंकी ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने एक वैज्ञानिक के रूप में भारत मेें नवीनतम तकनीक और प्रौद्योगिकी विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाई और 2002 में राष्ट्रपति बनने के बाद देश का मार्गदर्शन कर फिर से विश्व की महान शक्ति बनाने की राह प्रशस्त की। यही नहीं राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त होने पर भी उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए निरन्तर अथक प्रयास किए।

Copyright @ 2019.