राष्ट्रीय (29/07/2015) 
हरियाणा प्रदेश का महत्वपूर्ण औद्योगिक और आईटी हब- मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुडग़ांव, हरियाणा प्रदेश का महत्वपूर्ण औद्योगिक और आईटी हब है और यहां पर व्यापार की सहूलियत के लिए बिजली, पानी, ट्रांसपोर्ट, सडक़ें, कनैक्टिविटी जैसी आधारभूत संरचनाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आज गुडग़ांव में आयोजित नेस्सकॉम प्रोडक्ट सम्मेलन को सम्बोधित करते रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां तक  स्मार्ट सिटी की बात है, उसमें गुडग़ांव कुछ ही अंकों से मामूली सा पिछड़ गया और शामिल नहीं हो पाया। इससे गुडग़ांव वासियों को हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत सरकार का स्मार्ट सिटी का जो मापदंड था, उसके अनुसार जो शहर जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन में शामिल थे, उनको तरजीह दी गई है और गुडग़ांव उसमें कभी शामिल था ही नहीं।
उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार से गुडग़ांव को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल करने का पुन: आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा से दो शहरों की बजाय तीन शहरों को स्मार्ट सिटी की श्रेणी में शामिल करने की संभावना के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार विचार कर रही है। फिर भी यदि किसी कारणवश भारत सरकार यह आग्रह स्वीकार नहीं करती है तो गुडग़ांव को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत सरकार से जो पैसा मिलना था, वह राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि हम गुडग़ांव को सबसे स्मार्ट सिटी बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
Copyright @ 2019.