राष्ट्रीय (29/07/2015) 
कलाम के निधन पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमदित्य ने दुःख व्यक्त किया
पूर्व राश्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के निधन पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमदित्य सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि डा. कलाम के निधन से देश ने युवाओं का एक महान पथ प्रदर्शक खो दिया है।
विक्रमदित्य सिंह ने अपने शोक सन्देश में डा. कलाम को देश का प्रख्यात वैज्ञानिक बताते हुए कहा है कि अपनी प्रतिभा और योग्यता से देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि डा. कलाम ने विज्ञान के क्षेत्र में अनेक शोध किए और भारत को एक अलग पहचान दिलाई।  उन्होंने कहा कि डा. कलाम ने राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए उन्होंने देश में युवाओं का जो पथ प्रदर्शन किया उसे देश के युवा सदैव याद रखेंगे। विक्रमदित्य सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
Copyright @ 2019.