राष्ट्रीय (31/07/2015) 
'निगम प्रशासन जनता के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की समुदाय सेवा समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व उप महापौर, पूर्णिमा विद्यार्थी की अध्यक्षता में आज वार्ड नंबर 82 के अंतर्गत चैक हौजकाजी में 'निगम प्रशासन जनता के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर निगम पार्षद सुरेखा गुप्ता, स्थायी समिति के सदस्य, राकेश कुमार, उपायुक्त (शहरी क्षेत्र), ऐ.नेदुन चेजियन सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों से शिकायतें दर्ज कराने आये नागरिकों की शिकायतों को पूर्णिमा विद्यार्थी ने तुरंत दर्ज करवाया व जल्द से जल्द इनके निराकरण करने की व्यवस्था सुनिश्चित की। सभा में बडी संख्या में शकायतें प्राप्त हुई। इन शिकायतों में ज्यादातर शिकायतें बिजली व पानी के बढे़ हुए बिल व सीवर जाम को लेकर थीं।  उन्होने नागरिकोें को आश्वासन दिलाया कि दिल्ली सरकार से सम्बधित विभागों को इन शिकायतों के निपटारे के बारे भेज दिया जायेगा। 
इस अवसर पर पूर्णिमा विद्यार्थी ने कहा कि निगम से सम्बंधित सभी शिकायतों के को जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा तथा शिकायत कर्ता को कार्यवाही की रिपोर्ट दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस सभा को आरंभ करने का उद्देश्य ही आम नागरिकों व निगम प्रतिनिधियों के बीच संवाद स्थापित कर उनके आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकताएं निर्धारित करना है। उन्होने व्यापारियों से यह अपील भी की कि व्यापारी अपना कन्वर्जन व सम्पत्ति कर समय पर जमा करायें ताकि निगम इस राशि का नागरिकों को बेहतर सुविधांए प्रदान करने में उपयोग कर सकेे।
'निगम प्रशासन जनता के द्वार' कार्यक्रम उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधीन सभी 104 वार्डों में लगाया जायेगा। इस कार्यक्रम के द्वारा जन प्रतिनिधि व  निगम के अन्य अधिकारी जनता से सीधा संपर्क कर उनकी स्थानीय समस्याओं का निराकरण करेंगें। इस कार्यवाही से निगम प्रशासन को अधिक जवाबदेह व पारदर्शी बनाया जायेगा।
Copyright @ 2019.