राष्ट्रीय (02/08/2015) 
लूट का विरोध करने पर अज्ञात बदमाशो ने मारी गोली
राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में काम करने वाले प्रॉपर्टी का काम करने वाले विमल नाम के शख्स के साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है,
बताया गया की विमल राही विवेक विहार में स्थित ऑफिस से झिलमिल कालोनी अपने घर स्कूटी से लौट रहा था,
तभी कुछ बाइक सवार बदमाश उसकी चैन लूटने की कोशिश करने लगे, विवेक के विरोध करने और उनका पीछा करने पर बसमशो ने उस पर गोलिया चला दी, जिससे विवेक बुरी तरह घायल हो गया, एक ग्लोई विवेक के हाथ से आर पार हो गई जबकि दूसरी उसके गले के साइड में लगी,
सुचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत घायल शख्स को पास के हेडगवार अस्पताल में दाखिल कराया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे बाद में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
बहरहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे है ताकि लूटेरो का सुराग मिल सके।

Copyright @ 2019.