राष्ट्रीय (23/10/2015) 
डब्ल्यू.आर.एस दशहरा का नाम गोल्ड बुक्स आॅफ वल्र्ड रिकार्डस मे दर्ज, राजेश मूणत को सौंपा प्रमाण पत्र
दशानंद के वध के साथ आकर्शक आतिशबाजी और मुंबई के कलाकारों की संगीतमय् प्रस्तुती ने शमा बांधा भारत वर्ष के सबसे बडे दषहरा महोत्सव डब्ल्यू. आर.एस. कालोनी ग्राउण्ड में डाॅ. रमन सिंग, गौरी शंकर अग्रवाल, रमेश बैस, नंद कुमार साय, श्रीचंद सुंदरानी की उपस्थित में विजयादषमी का पर्व हर्षोल्लास से संपन्न असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयदषमी उत्सव आज पूरे हर्षोउल्लास और परम्परागत् रूप से डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी ग्राउण्ड रायपुर में मुख्य अतिाथ्य में डाॅ रमन सिंह जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के एवं  अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सांसद रमेश बैस, श्रीचंद सुंदरानी एवं गौतम (डी.आर.एम) की विशेष उपस्थिती में संपन्न हुआ।
आकर्शक आतिशबाजी ने आमजनों का मन मोह लिया। मुंबई बाॅलीवुड के कलाकार द्वारा 15-15 मीनट की म्युजिकल आतिशबाजी 1 घंटे तक चली। इस अनोखे प्रयास को आमजनों ने भरपुर सराहा संयोजक एवं संरक्षक राजेष मूणत के अभूतपूर्व प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा मंच में उपस्थित अतिथ्यगणों ने की। जमीनी आतीशबाजी आंध्रा और बंगाल के कलाकारों द्वारा किया गया । इस वर्ष मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष का वेलकम अनोखे अंदाज में रूस के कलाकारों द्वारा किया गया।
सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति एवं नेशनल क्लब डब्ल्यू. आर.एस. कालोनी, रायपुर द्वारा आजोजित विजयादशमी उत्सव के अवसर पर आज शाम मुंबई बाॅलीवुड के कलाकार 
येस्तिा शर्मा, प्रियानी वानी, सुमेधा कर्मेये, ने अपनी टीम के साथ संगीतमय प्रस्तुती कार्यक्रम के दौरान दर्शको की विशेष मांग पर तीनों कलाकरों ने रावण दहन के उपरांत भी दो घंटे तक लगातार प्रस्तुती दी।
मंच में अग्नि ढोल की गुंज- डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी ग्राउण्ड रायपुर के भव्य मंच में विदेशी कलाकारों द्वारा अग्नि ढोल की धुन पर आकर्षक कलाबाजी एवं नृत्य की प्रस्तुती ने आतिथ्यों के साथ आमजनों को भी मंत्र मुग्ध कर दिया।
राजेश मूणत ने कहा कि 44 वर्षो से डब्ल्यू.आर.एस ग्राउण्ड में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति एवं नेशनल क्लब के संयुक्त तत्वधान में रावण दहन का आयोजन शतत् नित्य नये आयामो को छू रहा है आज यह आयोजन देश के चुनिंदा दशहरा उत्सव में गिना जाने लगा है।
माननीय रमेश बैस ने कहा कि मैने दिल्ली का रामलीला मैदान में भी दशहरा उत्सव देखा है, पर उसे भी ज्यादा आज जितनी भव्यता और उत्साह के साथ जनसैलाब उमड़ा है ऐसा लगता है मानव असत्य पर सत्य की जीत के प्रतिक रावण के वध का साक्षी बनने समस्त जन उपस्थित हुए है आयोजन के लिए उन्होंने राजेष मूणत की पूरी टीम को बधाई दी। 
माननीय गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व प्रभु राम के हाथो रावण का वध का जो जीवंत प्रस्तुतीकरण किया गया यह प्रदेश ही नहीं पूरे देश के अनोखे दशहरा उत्सव में से एक है।
डाॅ रमन सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि मैं आज गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्डस का यह प्रमाण पत्र लेते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं कि अब डब्ल्यू.आर.एस दशहरा उत्सव देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में जाना जायेगा, इसके लिए मंत्री राजेश मूणत एवं उत्सव समिति की 
पूरी टीम प्रशंसा के पात्र है। असत्य पर सत्य की विजय प्रभु राम के हाथों मायावी रावण का वध से इस विजय उत्सव को आज इतनी भव्यता से सहजता के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने जो आनंद उठाया है। वह अभूतपूर्व है, माता कौशल्य की जन्म भूमि छत्तीसगढ़ में यह आयोजन पूरे जोश के साथ मनाया जाना अपने आप में भगवान के प्रति अपनी प्रगाढ़ श्रद्धा को दर्शाता है।
भारत वर्ष में डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी ग्राउण्ड रायपुर में होने वाले विजयादशमी उत्सव एकमात्र ऐसा महोत्सव जो कि पूरे देश के गिने चुने दशहरा उत्सव में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुआ है। इसका पूरा श्रेैय मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत को जाता है वे इस उत्सव के संरक्षक एवं संयोजक है, रेल्वें के कर्मचारियों के अथक प्रयासों से 1 माह की कड़ी मेहनत से रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले का दहन किया जाता है। इस वर्ष रावण की 101 फीट की ऊचाॅई और मेघनाथ-कुंभकर्ण की 85 फीट ऊचाॅई के पुतले बेहद आकर्षक और पारम्परिक वेशभूषा से पूर्ण थें। भगवान राम की सेना का आगमन के साथ कार्यक्रम को औपचारिकता प्रदान हुई। 11 वर्षो से राजेश मूणत द्वारा डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी ग्राउण्ड रायपुर में दषहरा उत्सव को नई ऊचाईयों में पहुचाया गया है मंत्री राजेश मूणत अपनी पूरी टीम तथा रेल्वें के कर्मचारियों, आफिसरों की सहभागीता से ये उत्सव छ.ग राज्य का उत्सव ना होकर पूरे भारत वर्ष का सबसे बड़ा उत्सव माना जाने लगा है, कार्यक्रम में लगभग 2 लाख से ज्यादा लोगों ने रावण वध और आकर्षक आतीषबाजी, मुंबई बालीवुड कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुती का आनंद लिया कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल और आभार सचिव सत्यम दुवा ने किया प्रशासन मीडिया, निगम और आमजनों के भरपुर सहयोग से विजयादशमी उत्सव संपन्न हुआ।
Copyright @ 2019.