राष्ट्रीय (06/02/2016) 
वृद्ध महिला बनी प्रेरणा, शरीर को मैडीकल रिसर्च को किया गया समर्पित
हरियाणा :- रादौर क्षेत्र में मरणोपरांत शरीर दानियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सेंकडों लोग अब तक शरीरदान का संकल्प ले चूके है। वही आज गावं राझेड़ी निवासी एक वृद्ध महिला ने मैडीकल रिसर्च के लिए अपना शरीरदान कर मरणोपरांत सराहनीय कार्य किया। इसके अलावा वृद्ध महिला की पुत्र वधुओं ने अर्थी को कंधा देकर समाज में महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है का संदेश भी दिया।
 रादौर के गावं राझेड़ी में एक अर्थी को कंधा देती ये महिलाए समाज में ये संदेश दे रही है की महिलाएं अब किसी क्षेत्र में पीछे नही है। इसके साथ ही जिस वृद्ध महिला की अर्थी को ये कंधा दे रही है उस महिला ने भी मैडीकल रिसर्च के लिए अपना शरीरदान कर एक मिशाल कायम की। दरअसल ये वृद्ध महिला डेरा सच्चा सौदा से जुडी हुई थी, जिसने मरणोपरांत अपना शरीरदान का संकल्प लिया हुआ था। वृद्ध महिला के बेटे रोहताश ने बताया की उसकी माता के संकल्प अनुसार आज उन्होंने अपनी माता के शरीर का दाह संस्कार न कर उनके शरीर को मैडीकल रिसर्च के लिए मैडीकल संस्थान को दान किया है। वही उसने बताया की उनके घर के अन्य कई लोगो ने भी मरणोपरांत शरीरदान का संकल्प लिया हुआ है।
Copyright @ 2019.