राष्ट्रीय (24/02/2016) 
फ्लाईओवर, अण्डरब्रिज व आरटीओ की आमजन को मिलेगी सौगात
रायपुर। आगामी 26 फरवरी को प्रदेश के मुखिया डाॅ. रमन सिंह जी राजधानी की जनता को फ्लाईओवर, अण्डरब्रिज व आरटीओ भवन जैसे तीन महत्वपूर्ण सौगात देने जा रहे हैं।इन सौगातों से नगर के लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष फायदा मिलेगा। बढ़ते यातायात के दबाव और स्मार्टसिटी के मद्देनजर इन सौगातों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।वहीं भाजपा कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री द्वारा दी जाने वाली  इन सौगातों के लिए उनके स्वागत तैयारियों को ऐतिहासिक बनाने तैयारी शुरू कर दी है।
लोकार्पण के संबंध मेंप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने सोमवार पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की अपने निवास में बैठक ली। बैठक में उन्होंने लोकार्पण कार्यक्रम मेें माननीय मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के आतिथ्य को स्वीकारने की जानकारी देतेहुए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को गरिमामय व ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।विधायक के अपील को सहर्ष स्वीकारते हुए कार्यकर्ताओं नेमुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह जी के स्वागत को गरिमामय बनाने का निर्णय लिया है। मूणत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्मार्ट सिटी के सपने को साकार करने निरंतर प्रयासरत है। काशीराम नगर में फ्लाई ओवर का भूमिपूजन, रामनगर में अण्डरब्रिज व आरटीओ को अत्याधुनिक बनाने भव्य भवन का निर्माण शहर को विकसित और स्मार्ट बनाने की ओर एक प्रभावी कदम है।रामनगर अण्डर ब्रिज से चैबे काॅलोनी, समता काॅलोनी, डीडीनगर, कोटा, गुढि़यारी सहित रामनगर के लगभग 1.5 लाख की आबादी को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा वहीं यातायात में सुगमता आयेगी।जबकि काशी रामनगर फ्लाई ओवर से बढ़ते यातायात के दबाव से छुटकारा प्राप्त होगा।साथ ही आमजन के पास यातायात के बेहतर विकल्प भी उपलब्ध होंगे। मूणत ने आरटीओ आॅफिस के संबंध में भी जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यकता के मद्देनजर रावाभांटा आरटीओ कार्यालय को आधुनिक व भव्य रूप दिया गया है।जिसका भी लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्षा चन्नी वर्मा, ननि सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, ओंकारबैस, गोवर्धन खंडेलवाल, मीनल चैबे, आशीष अग्रवाल, दीनानाथ शर्मा, सत्यमदुआ, गोपीसाहू, मोहन उपारकर, हेमेन्द्र साहू, डाॅ. शैलेष खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष गज्जूसाहू, आंनदनिषाद, नारदकौशल, पवनकेशरवानी, दुर्गाठाकुर, आशुचंद्रवंशी, महामंत्री राजकुमार यादव, रामाधारसाहू, प्रितमठाकुर, बीश्रीनिवासराव, मोहनसाहू, राजूगोस्वामी, संजय सिंग सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नेतागण व पार्षदगण उपस्थित  रहे।
Copyright @ 2019.