राष्ट्रीय (24/02/2016) 
वन एवं मत्स्य मन्त्री, हिमाचल प्रदेश ने किया गोपाल पुर चिडि़याघर का औचक निरीक्षण
शिमला, श्रीठाकुर सिंह भरमौरी, माननीय वन एवंमत्स्य मन्त्री, हिमाचलप्रदेश ने पालमपुर के नज़दीक स्थित वन विभाग के चिडिया घर का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने चिडिया घर में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए बधाई दी।उन्होंने आगे के लिए आदेश दिए कि पर्यटकों की दृष्टि से चिडि़या घर को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए तथा चिडि़या घर में रखे गए वन्य प्राणियों और पक्षियों के लिए प्रकार की मूलभूत सुविधाएं प्रदान करवाने हेतु अधिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने चिडि़या घर में नए वन्य प्राणियों व पक्षियों को जो उस वातावरण में रह सकें एक्सचेंज पोलिसी के तहत लाने के लिए भी निर्देश दिए।
उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा एवं वानर समस्याओं के समाधान हेतु वन विभाग वन वाटिकाओं का निर्माण करेगा जिसमें वानरों को प्राकृतिक आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। धार्मिक आस्था रखने वाले लोग भी इन वाटिकाओं में वानरों के खान-पान के लिए दान दे सकेंगे।इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में वानरों की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश के विभिन्न वानर नसबन्दी केंद्रों में वानरों की नसबन्दी का कार्य चल रहा है। इससे वानरों की संख्या को काबू करने में सहायता मिलेगी।
Copyright @ 2019.