राष्ट्रीय (25/02/2016) 
रेलवे बजट पर लोगो की प्रतिक्रिया

 रेवाड़ी: केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्धारा आज पेश किये गए रेल बजट को लेकर सभी ने सराहना की है। 
 रेल बजट को लेकर जब हमारे संवाददाता ने रेवाड़ी जंक्शन पर यात्रियों से उनकी प्रतिक्रिया जानी तो स्टूडेंट्स, आम यात्री, बुजुर्ग विशेषकर महिलाओ ने काफी सराहा और रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया। बुजुर्गों व महिलाओ ने कहा कि रेलमंत्री ने उन्हें जो सम्मान दिया वो कबिले तारीफ है। इस बजट की खास बात यह रही कि यात्रियों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया।
स्टूडेंट्स ने रेल बजट में नौकरियों के लिए भरे जाने वाले मैनुअल फार्म को ऑनलाइन करने के लिए रेलमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसा करने से समय के साथ साथ उनके पैसे भी बचेंगे और परिणाम भी तुरंत मिलेगा। इनकी माने तो इस बजट में यात्री भाड़ा नहीं बढ़ाया गया जो बड़ी बात है क्योंकि रेल आम आदमी के लिए यातायात का सबसे सस्ता और सुगम साधन है। ई कैटरिंग और गाड़ियों को समय पर चलाना रेल मंत्रालय का सराहनीय प्रयास है।
 बुजुर्गो ने उनके लिए आरक्षण में 50 फीसदी कोटा बढ़ाना और सारथी सेवा शुरू किये जाने को अच्छा प्रयास बताया तो वहीँ दूसरी और महिलाओं को आरक्षण में 33 फीसदी हिस्सेदारी और 30 फीसदी सुविधाये देकर महिलाओ के सम्मान की बात की है, लेकिन महिलाओ ने यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा की मांग भी की।
अजय अत्रि 

Copyright @ 2019.