राष्ट्रीय (27/02/2016) 
रमन ने दी राजीव को बधाई
नव नियुक्त रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल आज रायपुर भाजपा के नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भेंटकरसंगठन के कुशल संचालन का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ रमन  सिंह ने पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके राजीव अग्रवाल सेपार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क स्थापित करने की बात कही। वैसे भी राजीव अग्रवालके पूर्व का अनुभव पार्टी के लिए उपयोगी साबित होगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्षने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को आश्वस्थ कियाकि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे दायित्व दिया है मै संगठन की रीतिनीति औरसिद्धांतों का अनुसरण करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपनी पूरी उर्जा लगा दूंगा। बूथस्तर तक पार्टी को मजबूत करने एवं प्रदेश सरकारकी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का कार्य मेरी प्राथमिकता होगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ उत्तर विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ,प्रभा दुबे, गोवर्धन खंडेलवाल , अशोक पाण्डेय , सुभाष तिवारी , सूर्यकांतराठौर, सत्यम दुवा , जयंती पटेल , योगी अग्रवाल, गोपी साहू, मुरली शर्मा, औरअजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंहजी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Copyright @ 2019.