राष्ट्रीय (27/02/2016) 
मुआवजा देकर सरकार लोगों के जख्मों पर लगाएगी मरहम : कृष्ण कुमार बेदी
कैथल : प्रदेश मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जातीय आंदोलन ने प्रदेश के भाईचारे और विकास को बिगाड़ कर रख दिया है। वे आज करनाल रोड़ स्थित समाज सेवी यशपाल वालिया के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सता संभालते ही सबसे पहले प्रदेश में से भ्रष्टाचार पर नकेल डाली और प्रदेश में ऐसा वातावरण तैयार कर दिया था, जिसमें विदेशी कंपनियों ने चार हजार करोड़ रुपए निवेश करना था। जिससे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार भी मिलना था। परंतु इस नेतृत्व वहिन आंदोलन ने सब माहौल खराब कर दिया। इस आंदोलन के बाद वे बहुत आहात हुए है। 
आरक्षण के मामले में भी मुख्यमंत्री ने हमेशा बात की। बेदी ने कहा कि जब-जब आरक्षण को लेकर जाट समुदाय के लोगों ने बात करने के लिए कहा मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरा समय दिया और आंदोलन के दौरान भी पहले ही दिन उनकी सभी मांगे मान ली गई थी। परंतु कुछ प्रदेश विरोधी ताकतों ने जिनकी मंशा कुछ और थी इस आंदोलन को भड़काने का काम किया। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाऐगी। इस उपद्रव में जिनकी भी संदिग्ध भूमिका रही है चाहे वो नेता हो, अधिकारी हो या कर्मचारी हो जांच के बाद कानून कार्रवाई की जाऐगी।  
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस उपद्रव के बाद नुकसान का आंकलन करने के लिए, संदिग्ध भूमिका निभाने वाले अधिकारियों की जांच के लिए पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक आयोग का गठन किया है। 
जो अपनी रिपोर्ट 45 दिनों के अंदर सरकार को सौंपेगा। इसमें नुकसान हुए हर व्यक्ति को मुआवजा देकर सरकार लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम करेगी।
पत्रकारों के पूछने पर बेदी ने प्रो. वीरेंद्र के आडियों क्लीप के बारे में कहा कि ऐसे लोगों की भूमिका पर पहले दिन से ही शक था जो अब जग जाहिर हो चुका है। जनता से कुछ भी छुपाकर नहीं रखा जाता है। ऐसे लोग प्रदेश के प्रगति और विकास को हजम नहीं कर पा रहे थे। 
इस मौके पर अनाज मंडी प्रधान सतीश हजवाणा, प्रेम धीमान, गौरव वालिया, दीपक वालिया, डा. सुशील वालिया, सेवा सिंह खारा भी मौजूद थे।  27 पीयूएन 01यशपाल वालिया के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।
राज अग्रवाल समाचारवार्ता 
Copyright @ 2019.