राष्ट्रीय (01/03/2016) 
जन विकल्प मार्च को सफल बनाने के लिए इंसाफ अभियान ने फतेहपुर और रायबरेली में किया जनसंपर्क
बिगड़ती कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति के खिलाफ लखनऊ में 16 मार्च को होगा 'जन विकल्प मार्च'
जन आंदोलन के जरिए तैयार होगा प्रदेश में नया राजनीतिक विकल्प- राघवेन्द्र प्रताप सिंह

फतेहपुर । सामाजिक न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंसाफ अभियान उत्तर प्रदेश के प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में सत्तारुढ़ सपा सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। हर तरफ जंगल राज कायम है। सरकार ने चार वर्षों के कार्यकाल में अल्पसंख्यका,ें किसानों, छात्रों और नौजवानों से किए गए वादों से वादा खिलाफी की है। प्रदेश में कानून के राज की स्थापना के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि रिहाई मंच, इंसाफ अभियान और 1926 में डाॅ अम्बेडकर द्वारा स्थापित समता सैनिक दल के आह्वान पर 16 मार्च को रिफाहे आम से विधानसभा तक जन विकल्प मार्च किया जाएगा।
इंसाफ अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते सांप्रदायिक ध्रुवीकरण एवं सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ आगामी 16 मार्च को लखनऊ में जन विकल्प मार्च किया जाएगा। प्रदेश में जन आंदोलन के माध्यम से नए राजनीतिक विकल्प का निर्माण होगा जो कारपोरेट परस्त और माफिया परस्त राजनीति को शिकस्त देगा। 
इंसाफ अभियान के प्रदेश सचिव अवधेश यादव ने प्रदेश व्यापी दौरे के दूसरे चरण में फतेहपुर स्टेशन रोड स्थित अदिति गेस्ट हाउस में पत्रकारों का बात-चीत करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर हाशिए के लोगों पर जुल्म हो रहे हैं और सरकारी मशीनरी सांप्रदायिक हिंसा को रोकने में विफल साबित हुई है। वहीं रिहाई मंच नेता शम्स तबरेज ने कहा कि जेएनयू में हाशिए की अवाम के लिए आवाज उठाने की रवायत रही है। लेकिन अपने हर मोर्चे पर फेल हो चुकी भाजपा सरकार गरीबी और भुखमरी पर सवाल करने वाले छात्रों को देशद्रोही कहकर इन सवालों को दबाना चाहती है।
पत्रकार वार्ता में राघवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव, आॅल इंडिया वर्कर्स काउंसिल के राज्य कमेटी के सदस्य विजय शंकर पाण्डेय, जनवादी समता पार्टी के अध्यक्ष संजय विद्यार्थी, रिहाई मंच नेता शम्स तबरेज, किसान मजदूर नेता पप्पू सिंह एवं इंसाफ अभियान फतेहपुर के नव नियुक्त जिला संयोजक गनेश सिंह उर्फ बब्लू सिंह उपस्थित रहे।
Copyright @ 2019.