राष्ट्रीय (01/03/2016) 
पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त भैरों सिंह गुर्जर, प्रो. आनन्द कुमार और टीवी कलाकार पंकज बेरी को सांई सम्मान
नई दिल्ली। ओम सांई मंदिर न्यास ट्रस्ट मयूर विहार के 15 वें वार्षिक महोत्सव पर विशाल सांई संध्या में पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त भैरों सिंह गुर्जर, स्वराज अभियान के संयोजक प्रो. आनन्द कुमार और प्रसिद्ध टीवी कलाकार पंकज बेरी को सांई सम्मान से सम्मानित किया गया।
मंदिर के संस्थापक व चैयरमेन पूर्व निगम पार्षद भाई सुरजीत सिंह के मुताबिक भजन संध्या की शुरूआत शाम 6 बजे गणेश वंदना से हुई जो देर रात तक बाबा के विभिन्न रूपों से सुज्जित भजनों के रूप में चलती रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाबा के भजन गाने के लिए प्रसिद्ध मुंबई के मशहुर गायक पंकज राज को सुनने के लिए इलाके के लोग देर रात तक जमे रहे। रात में 7 बजे से भंडारें की शुरूआत हुई जो देर रात तक चली। इस भजन संध्या में, पूर्व मंत्री बिहार सरकार पी.एन.पाठक, निगम पार्षद देवेंद्र कुमार मौजुद थे। इससे पहले 27 फरवरी को मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई थी। जिसमें भारी संख्या में इलाके गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंदिर के जमीन दानकर्ता चै. धनपाल सिंह, समाजिक कार्यकत्र्ता वीना रधुवंशी, के.के.काॅल, सुनीता रावत, विदूर जी, अरूण मलिक, सतीश सिंह, संदीप सिंह, अनील डीम्पी, जलज अग्रवाल, अरूण वातल, रूचिर गुप्ता, आदित्य सक्सेना, राजेश कुमार, सुनील सिंह, सी.ए. सुरेन्द्र श्रीवास्तव, आदि लोग शामिल थे।
Copyright @ 2019.