राष्ट्रीय (02/03/2016) 
गीता के श्लोक पढ़ रहे हैं करण सिंघ ग्रोवर
फिल्म 'हेट स्टोरी 3' के बाद बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर जल्द ही बड़े परदे पर अपनी नयी फिल्म के साथ आनेवाले हैं। अपनी आगामी फिल्म में करण एक हास्य किरदार में नज़र आएंगे। कहा जा रहा है की इस फिल्म में करण का किरदार भगवान विष्णु से प्रेरित है। फिल्म में करण आधुनिक विष्णु का किरदार निभाने वाली हैं। अपने किरदार में खुदको ढालने के लिए कारन इनदिनों भगवद गीता के श्लोक पढ रहे हैं। केवल श्लोक की नही करण ने कुछ पौराणिक किताबों को भी पढ़ रहे हैं ताकि वो भगवान विष्णु के किरदार को पूरी तरह से समझ सकें। 
इस बारे में बताते हुए करण ने कहा है 'मैं आध्यात्मिक इच्छुक हूँ और हमेशा से ही  हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में सुनता आया हूँ। लेकिन जब मैं फिल्म 'थ्री देव' के लिए तैयारी कर रहा था तब मैंने विस्तार से पौराणिक कथाओं का अध्ययन किया और काफि प्रेरित भी हुआ। इन कार्थों से से हमे छोटी छोटी काफी सरल सबक सिखने मिलते हैं। अगर वास्तव में इन बातों को कोई व्यावहारिक रूप अपने दैनिक जीवन में  से लागू कर दे तो उसका जीवन सरल हो जाएगा ।
 प्रेमबाबू शर्मा​
समाचारवार्ता 

Copyright @ 2019.