राष्ट्रीय (03/03/2016) 
अधिवेशन में शहर से 150 से अधिक युवा मोर्चा कार्यकर्ता होंगें शामिल
भारतीय जनता युवा मोर्चा के वृंदावन(उत्तर प्रदेष) में 5 व 6 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेषन में शहर जिला के 150 से अधिक युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल होंगे। युवा मोर्चा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजूनारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गुरूवार सुबह 8 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से रवाना होंगे। जो अधिवेषन में शामिल होकर सात मार्च को समता एक्सप्रेस से वापस लोटेंगे। जिलाध्यक्ष संजूनारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि अधिवेषन में शामिल होने के लिए संगठन की ओर से  स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए एक विषेष बोगी की व्यवस्था की गई है। जिसमें सिर्फ रायपुर शहर जिला के कार्यकर्ता अधिवेषन के लिए रवाना होंगे। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। वहीं उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  करेंगें। दो दिन तक चलने वाले इस अधिवेषन में देशभर के बड़े नेता अपने अनुभवों, विचारों सहित संगठन की युवा कार्यकर्ताओं को जानकारी दें एक प्रषिक्षित व अनुशासित कार्यकर्ता बनाने का कार्य करेंगे। अधिवेषन में प्रदेश के मुखिया डाॅ. रमन सिंह भी शामिल होंगें। ठाकुर ने बताया कि अधिवेषन को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में पहले से ही उत्साह देखा जा रहा है। पूरे प्रदेष से लगभग 1200 से अधिक कार्यकर्ता अधिवेषन में शामिल होने के लिए एक साथ रवाना हो रहे हैं, जो विभिन्न रेलों के माध्यम से रवाना होंगे। रवानगी व तैयारी को लेकर आज युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की एकात्म परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश कार्यालय मंत्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रदेष प्रचार-प्रसार मंत्री राजेश पांडेय, जिला महामंत्री सुनील चैधरी, यात्रा प्रभारी दीना डोंगरे, विशेष विद्रोही व सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष व  कार्यकर्तागण शामिल हुए।
Copyright @ 2019.