राष्ट्रीय (03/03/2016) 
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक 2 मार्च को एकात्मपरिसर रजबंधा मैदान रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रम तय किए गये।   बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह, नवनियुक्त समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष  शोभा सोनी, राष्ट्रीय सचिव महिला मोर्चा  आर. विभाराव, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष  शताब्दी पाण्डेय, वित्त एवं नि:शक्त जन आयोग की अध्यक्ष सरला जैन, दुर्ग की भाजपा जिलाध्यक्ष उषा टावरी रायपुर भाजपा के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ से लेकर मंडल, मंडल से जिला, जिला से प्रदेश में कार्यकर्ताओं के योगदान से ही छत्तीसगढ़ में तीन बार भाजपा की सरकार बनी और 2018-19 में भी सरकार बनाने में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी महिला मोर्चा बहनों का योगदान बहुत ही सराहनीय है। 
प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी का मूलमंत्र एकात्ममानव वाद है। अंतिम पंक्ति की व्यक्ति के उत्थान की चिंता करना है यह पार्टी चरैवेतति चरैवेति सिद्धांत पर आधारित है यह एक मजबूत संगठन है जिससे हमेशा संजोकर रखना है। प्रदेश और केन्द्र दोनों सरकारों की योजनाओं को महिला बहने हर घर तक ले जाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। 
आर. विभाराव जी ने आगामी कार्यक्रम को एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विषय को विस्तार से रखा । जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि सभी बहने कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी के हित के लिए कार्य करें। 
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष  शोभा सोनी ने कहा कि महिलाएं घर  परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी के दायित्वों को भी पूर्ण जिम्मेदारी से निभाती है आज महिला मोर्चा की 20 बहनों को जन प्रतिनिधि बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसी प्रकार हर क्षेत्र में आज बहने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है और कामयाब होती है। 
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रश्मि शर्मा एवं आभार प्रदेश महामंत्री श्रीमती पूजा विधानी ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से सुधा वर्मा,  प्रदेश उपाध्यक्ष  गितेशमल, दुर्ग महापौर चंद्रिका चन्द्राकर, धमतरी की महापौर  अर्चना चौबे, पार्वती वाधवानी शशि राठौर, शशि अग्रवाल, ममता अग्रवाल, ईना श्रीवास्तव, हेमलता वर्मा,  मिनल चौबे एवं समस्त जिलाध्यक्ष महामंत्री तथा सदस्य उपस्थित हुए। 
Copyright @ 2019.