राष्ट्रीय (04/03/2016) 
सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत
-भाईयों की मौत से परिवार सदमे में
-एक हादसे में सात वर्षीय बच्चा घायल

कैथल :- सड़क हादसे में गांव बालू निवासी दो सगे भाईयों भूपेंद्र व पंकज की मौत हो गई। हादसे के कारण परिवार सदमे में है। हादसा सुबह हुआ था। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों भाई बाइक सहित एक रजबाहे में मिले। दोनों के सिर पानी में डूबे हुए थे, जबकि सिरों में गहरी चोट लगी हुई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों रजबाहे में जा गिरे थे,जिस कारण दोनों की मौत हो गई।
एक अन्य हादसे में एक बच्चा भी घायल हो गया।बालू गांव निवासी जिले सिंह ने बताया कि उसके भतीजे कृष्ण कुमार को घर के लिए भैंस खरीदनी थी। उन्होंने कैलरम गांव में भैंस देख रखी थी। उस भैंस का दूध निकालने के लिए आज सुबह उसके दोनों बेटे भूपेंद्र और पंकज कैलरम चले गए। उनके पास सुबह करीब छह बजे फोन पर दोनों की रजवाहे में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो दोनों बाइक सहित रजवाहे में गिरे हुए थे और दोनों की मौत हो चुकी थी। बाइक व मौका देखने से पता चलता है कि उन्हें किसी गाड़ी ने टक्कर मारी हुई है। टक्कर के कारण ही वो बाइक सहित रजवाहे में जा गिरे।मुंह पानी में डूबे हुए थेकैलरम से भैंस का दूध निकालने के बाद सुबह करीब पांच बजे वापस अपने गांव के लिए चल पड़े। कैलरम गांव से डेढ़ किलोमीटर चलने पर ही हादसा हुआ है। जहां पर पहुंचने में ज्यादा से ज्यादा पांच मिनट लगते हैं। गिरने के बाद उनकी संभाल खेत में जा रहे किसान ने करीब एक घंटे बाद की। बताया गया कि दोनों का सिर फटा हुआ था और मुंंह पानी में डूबे हुए थे। उठा न जाने से मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप शवसूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी बलविंदर ने बताया कि पुलिस ने दादा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

बाइक की चपेट में आने से बच्चा घायल
तेज गति से आ मोटरसाइकिल चालक की चपेट में आने से हंसू माजरा गांव में एक बच्चा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हंसू माजरा निवासी बच्चे के पिता मलकीत ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने सात वर्षीय बेटे अरमान को लेकर गुरूद्वारे में जा रहा था। इस दौरान जब वे सड़क से पैदल गुजर रहे थे तो तेज गति व लापरवाही से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में उसका बेटा घायल हो गया। गुहला थाने से एएसआइ रघबीर ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
(राजकुमार अग्रवाल)
Copyright @ 2019.